ऑस्ट्रेलिया को हटाकर साउथ अफ्रीका बनी नंबर-1 टीम

केपटाउन :ऑस्ट्रेलिया के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रही, जिसमें उन्होंने पहला मुकाबला तो अपने नाम किया लेकिन दूसरे टेस्ट में उन्हें एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद केपटाउन के मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक टेस्ट मुकाबले के शुरुआती तीन दिनों के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह से हावी रही लेकिन आखिरी के दो दिन के खेल में मेजबान साउथ अफ्रीका का दबदबा देखने को मिला जिसमें वह यह मुकाबला 176 रनों के बड़े अंतर से जीतने के साथ सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रहे। ऑस्ट्रेलिया को मिली इस हार का नुकसान उनको आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भी हुआ जहां उन्होंने अपनी नंबर-1 की पोजीशन को गंवा दिया है।
ऑस्ट्रेलिया को हटाकर साउथ अफ्रीका बनी नंबर-1 टीम
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में कंगारू टीम 126 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहली पोजीशन पर काबिज थी, तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 119 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर थी। अब इस टेस्ट सीरीज के खत्म होने के साथ आईसीसी की तरफ से अपडेटेड टेस्ट टीम रैंकिंग को जारी किया गया है, जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम 10 साल के लंबे इंतजार के बाद नंबर-1 की पोजीशन पर पहुंचने में कामयाब हो सकी है, जिसमें उसके अब कुल 124 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर बात की जाए जो जून 2024 से नंबर-1 पर काबिज थे वह 122 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
भारतीय टीम चौथी पोजीशन पर तो न्यूजीलैंड तीसरे पर काबिज
आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में टॉप-2 पोजीशन में बदलाव के अलावा अन्य किसी भी टीम की पोजीशन में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है, जिसमें तीसरे नंबर पर 106 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ न्यूजीलैंड की टीम है, जबकि चौथे नंबर पर भारतीय टीम 105 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ काबिज है। इसके बाद पांचवें नंबर पर 102 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ इंग्लैंड की टीम है जिनका साल 2026 उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। वहीं छठी पोजीशन पर बांग्लादेश की टीम है जिनके अभी 77 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।
पोजीशन टीम रेटिंग प्वाइंट्स
1 साउथ अफ्रीका 124
2 ऑस्ट्रेलिया 122
3 न्यूजीलैंड 106
4 भारत 105
5 इंग्लैंड 102
6 बांग्लादेश 77
7 श्रीलंका 75
8 वेस्टइंडीज 74
9 पाकिस्तान 71
10 जिम्बाब्वे 17



