सामूहिक नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव, छत्तीसगढ़ के नेताओं की दिल्ली में आलाकमान के साथ बैठक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सामूहिक नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव, छत्तीसगढ़ के नेताओं की दिल्ली में आलाकमान के साथ बैठक

नई दिल्ली(realtimes) छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की सरकार से बड़ी उम्मीदें रहती हैं। हमें खुशी है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता और कार्यकर्ताओं दोनों के ही भरोसे पर खरी उतरी है। कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों, कांग्रेस पार्टी की जोड़ने की विचारधारा एवं भाजपा की नकारात्मक सोच के खिलाफ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे।


प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि छत्तीसगढ़ में सामूहिक नेतृत्व में चुना लड़ा जाएगा. जैसे हमने 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ा था. जनता और कार्यकर्ताओं की सरकार से बड़ी उम्मीदें रहती है. हमें खुशी है कि हम जनता और कार्यकर्ताओं दोनों के ही भरोसे पर खरे उतरे हैं. हम भाजपा के नकारात्मक के खिलाफ लड़ेंगे. भाजपा का काम धार्मिक एजेंडा चलाना, लेकिन हम उसे चलने नहीं देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ट्रैप कर फंसाने की कोशिश करती है, लेकिन झूठे और फालतू एजेंडो पर कोई फंसने वाला नहीं है. जनता भाजपा और केंद्र सरकार की सच्चाई को जान चुकी है. जनता के बीच हमें इसी सच्चाई को और जमीन तक लेकर जाना है. छत्तीसढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनानी है. अगले 4 महीने हम सभी को इसी पर काम करना है।


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संगठन की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जानकारी दी। वहीं मंत्रियों ने भी कई सामाजिक और राजनीतिक सुझाव दिए। 
बैठक के उपरांत छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंह देव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव कुमार डहरिया, मंत्री कवासी लखमा मौजूद थे।  
कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से छत्तीसगढ़ नेताओं की चर्चा हुई है। बैठक में छत्तीसगढ़ नेताओं ने अपने सुझाव दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं संगठन के कार्यक्रमों के बारे में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जानकारी दी। बैठक में सभी ने यही बात कही क‍ि सभी एकजुटता से काम करेंगे। सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
सैलजा ने बताया कि बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे जी ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संविधान कांग्रेस पार्टी के लिए सर्वोपरि है। भाजपा के पास धार्मिक बातों में लोगों को बरगलाने के सिवाय कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस के पास काम और जोड़ने वाली विचारधारा का एजेंडा है। वहीं, राहुल जी ने कहा कि कांग्रेस को सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है। कांग्रेस की विचारधारा देश और समाज को आगे रखती है।

सैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े चार साल के शासन काल में अच्छा काम किया है। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता के जीवन स्तर में बेहतरी के लिए कार्य किया है। राहुल गांधी जी ने पिछले चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता को न्‍याय दिलाने की बातें कही थी, उन सब बातों को कांग्रेस सरकार ने लागू किया है। जनता भाजपा और केंद्र सरकार की सच्चाई को जान चुकी है। छत्तीसगढ़ में फिर से भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बननी तय है। 

कुमारी सैलजा ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की सरकार से बड़ी उम्मीदें रहती हैं। हमें खुशी है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता और कार्यकर्ताओं दोनों के ही भरोसे पर खरी उतरी है। कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों, कांग्रेस पार्टी की जोड़ने की विचारधारा एवं भाजपा की नकारात्मक सोच के खिलाफ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कुमारी सैलजा के साथ ही छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री ताम्रध्वज साहू, टीएस सिंहदेव, मो. अकबर, कवासी लखमा, जय सिंह अग्रवाल, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, सह-प्रभारी विजय जांगिड़, प्रभारी सचिव चंदन यादव और सप्तगिरी उल्का के साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कई नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button