सरदार पटेल की जयंती पर लगाई एकता के लिए दौड़ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

सरदार पटेल की जयंती पर लगाई एकता के लिए दौड़

जगदलपुर। भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित रन फॉर यूनिटी में उत्साह एवं उल्लास के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने दौड़ लगाई।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी मंगलवार को जगदलपुर के हृदय स्थल मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर संजय मार्केट, हाता ग्राउंड, गोल बाजार चैक होती हुई पुनः मां दंतेश्वरी परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सहित सीईओ जिला पंचायत प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, युवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button