श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने CRPF बंकर पर किया ग्रेनेड हमला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने CRPF बंकर पर किया ग्रेनेड हमला

श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने शनिवार देर शाम सीआरपीएफ (CRPF) के एक बंकर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया है। इस हमले में सीआरपीएफ (CRPF) का एक अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गया है। इस हमले के तुरंत बाद आतंकवादी (Terrorist) मौके से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान छेड़ दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के अली मस्जिद ईदगाह क्षेत्र के समीप ही सीआरपीएफ (CRPF) का बंकर है। शनिवार शाम को आतंकियों ने अचानक सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फैंक हमला कर दिया। इस हमले को अंजाम देने के तुरंत बाद आतंकी मौके से फरार हो गए।

इस ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ बंकर में मौजूद सीआरपीएफ का सब इंस्पेक्टर मामूली रूप से घायल हो गया है। उन्हें इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उनकी पहचान सीआरपीएफ की 161वीं बटालियन के सब इंस्पेक्टर परवेज राणा के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने इस हमले के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान अभियान चलाया है।

Related Articles

Back to top button