असदुद्दीन ओवैसी पर भड़के गिरिराज सिंह, बताया जिन्ना के DNA वाला मुसलमान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

असदुद्दीन ओवैसी पर भड़के गिरिराज सिंह, बताया जिन्ना के DNA वाला मुसलमान

बिहार में सरकार बदलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पूरे रौ में नजर आ रहे हैं। नए नवेले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक के बाद उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी को घेरा है। गिरिराज ने ओवैसी के उस बयान पर उन्होंने घेरा है, जिसमें उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में मुसलमानों की भूमिका की बात कही थी।

एआईएमआईएम चीफ ने कहा था कि “दुष्ट तत्वों” को बताना चाहते हैं कि मुसलमानों ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। ओवैसी ने यह भी कहा, “1857 के विद्रोह के बाद, वास्तव में मुसलमानों ने एक बड़ा बलिदान दिया था।” अपनी बात को साबित करने के लिए एआईएमआईएम प्रमुख ने अंग्रेजी कमांडर लॉर्ड रॉबर्ट्स का उल्लेख किया, जिन्होंने कहा था कि दिल्ली के चांदनी चौक पर मुसलमानों के शव चारों ओर बिखरे हुए थे।

ओवैसी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “ओवैसी का डीएनए मुस्लिम लीग के नेता मुहम्मद अली जिन्ना के समान है। मैंने कभी भी स्वतंत्रता आंदोलन में मुसलमानों की भूमिका से इनकार नहीं किया। फिर भी उनका योगदान बहुत छोटा था।”

बेगूसराय सांसद ने आगे कहा, “वास्तव में उनके अधिकांश नेता 1906 में मुस्लिम लीग के गठन के बाद भी धार्मिक घृणा फैलाने में लगे हुए थे। हालांकि, तब तक स्वतंत्रता आंदोलन ने गति पकड़ ली थी। यही कारण है कि देश का विभाजन हो गया। इसके साथ ही अखंड भारत के विश्व शक्ति के रूप में उभरने की संभावना समाप्त हो गई।”

ओवैसी ने ट्विटर पर यह टिप्पणी करते हुए पलटवार किया कि यह कोई मुस्लिम नहीं बल्कि कांग्रेस नेता जी बी पंत थे जिन्होंने दो राष्ट्रों की योजना का प्रस्ताव रखा था।

Related Articles

Back to top button