शेयर बाजार की तेजी थमी

मुंबई: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के नीतिगत दरों पर होने वाले वक्तव्य से पहले निवेशकों की निवेशधारणा कमजोर पड़ने से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, यूटिलिटीज, बैंकिंग, पावर और रियल्टी समेत चौदह समूहों में बिकवाली से शेयर बाजार की पिछले दिवस की तेजी आज थम गई। बीएसई मा तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 216.28 अंक लुढ़ककर 63168.30 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 70.55 अंक टूटकर 18755.45 अंक पर आ गया। इस तरह बीएसई का मिडकैप 0.08 प्रतिशत फिसलकर 28,309.18 अंक पर रहा जबकि स्मॉलकैप 0.24 प्रतिशत चढ़कर 32,368.74 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3827 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1668 में लिवाली जबकि 1990 में बिकवाली हुई वहीं 169 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 36 कंपनियां लुढ़क गई जबकि शेष 14 में तेजी रही।



