national
विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल

नयी दिल्ली: छह सितंबर (ए) हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया।
यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, पार्टी के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सूरजभान और अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों पहलवान कांग्रेस में शामिल हो गए।



