महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने झांसी मंडल को 8 जीरो से हराया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने झांसी मंडल को 8 जीरो से हराया

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के गोंडा में नेहरू स्टेडियम में चल रहे सीनियर स्टेट महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने झांसी मंडल को 8 – 0 से हराकर जीत हासिल की। वाराणसी मंडल की टीम से प्रगति पटेल ने तीन गोल किए। महक सिंह ने दो गोल किए तो मोहिनी, सानिया और प्रीति ने एक-एक गोल किया। उक्त जानकारी फुटबॉल प्रशिक्षक एस एन सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि वाराणसी मंडल की महिला फुटबॉल टीम के सामने झांसी मंडल की टीम बेहद कमजोर खेल दिखा पाई। वाराणसी मंडल की टीम से प्रगति पटेल के गोल किए जाने के बाद दर्शकदीर्घा में रोमांच और उत्साह भरा रहा।

या।

Related Articles

Back to top button