भाजपा ने पहली बार छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की नियुक्ति की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा ने पहली बार छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की नियुक्ति की

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की नियुक्ति की है। इसका जिम्मा अजय जामवाल को दिया गया है। उनको मप्र का भी प्रभार दिया गया है, लेकिन वे रायपुर में रहकर काम देखेंगे। भाजपा का पूरा फोकस इस समय छत्तीसगढ़ में वापस अपनी सरकार बनाने पर है।

प्रदेश भाजपा में मिशन 2023 को लेकर लगातार काम हो रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय संगठन भी जुटा हुआ है। इधर लगातार लंबे समय में प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर भी चर्चा हो रही है। ऐसे में अब प्रदेश संगठन में एक नए पद पर नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद कभी भी यहां पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के पद की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि यहां पर भाजपा 15 साल तक सत्ता में रही। पिछले चुनाव में सत्ता हाथ से जाने के बाद से ही 2023 में होने वाले चुनाव को लेकर तैयार चल रही है। अब जबकि चुनाव को मुश्किल से डेढ़ साल ही बचे हैं तो राष्ट्रीय संगठन ने प्रदेश संगठन को मजबूत करने के लिए मध्य क्षेत्र, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की नियुक्ति की है।

रायपुर में रहेंगे जामवाल

अजय जामवाल आरएसएस के हैं। असम के रहने वाले श्री जामवाल को तीन साल पहले 2019 में आरएसएस से भाजपा में भेजा गया है। उनको छत्तीसगढ़ और मप्र का जिम्मा देने के साथ ही राष्ट्रीय संगठन ने तय किया है कि उनका मुख्यालय रायपुर होगा। इसके पीछे का कारण यही बताया जा रहा है कि यहां के संगठन को मजबूत करके भाजपा की अगले साल चुनाव में वापसी करवानी है।

Related Articles

Back to top button