प्रधानमंत्री मोदी के भाई कार दुर्घटना में घायल, बेटे-बहू को भी आई गंभीर चोटें - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

प्रधानमंत्री मोदी के भाई कार दुर्घटना में घायल, बेटे-बहू को भी आई गंभीर चोटें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह हादसा कर्नाटक के मैसूर में उस वक्त हुआ, जब वह अपने परिवार वालों के साथ जा रहे थे। उनकी कार कड़ाकोला में दुर्घटनाग्रस्‍त हुई। कार में उनकी पत्‍नी, बेटा और बहू भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उनके बेटे और बहू को गंभीर चोटें आई हैं। इन सभी को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रहलाद मोदी अपने परिवार के साथ मर्सिडीज बेंज में बांदीपुर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे कार एक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की जगह से सामने आई कुछ तस्वीरों में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button