पांच विधानसभा क्षेत्रों का रेंडमाइजेशन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

 पांच विधानसभा क्षेत्रों का रेंडमाइजेशन

रांची। रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और उम्मीदवारों के समक्ष समाहरणालय में सोमवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों का रेंडमाइजेशन किया। उपायुक्त ने एनआईसी में रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के कुल बीयू 114, सीयू 89, वीवीपीटीएस 24 का ईवीएम का फर्स्ट सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन किया। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन कर तय किया जाता है कि कौन सा बीयू-सीयू वीवीपैट किस मतदान केन्द्र में भेजा जायेगा। इस दौरान वरीय नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग सह उप समाहर्ता भूमि सुधार सदर मुकेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, डीआईओ राजीव कुमार एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button