रायपुर। नवरात्रि में इस बार माता के दरबार में भक्तों का भारी मेला लगा। ऐसे समय में माता के दरबार में सोने और चांदी की बारिश भी खूब हुई है। मां बम्लेश्वरी का दरबार सजाने के लिए जो 400 ग्राम सोने का छत्र बनाया गया है, उसमें से जहां दो सौ ग्राम सोना ट्रस्ट ने दिया है, वहीं 200 ग्राम सोना एक भक्त ने दिया है। रायपुर के भक्त ने पांच लाख का गुप्त दान भी किया है। इसी के साथ चांदी का छत्र भी बनाया गया है। इधर धमतरी में माता अंगारमोती मंदिर में कीमती आभूषण भी चढ़ाए गए हैं। इन आभूषणों को ट्रस्ट के सुपुर्द कर दिया गया है।
माता के दरबार में भक्तों का दान करना कोई नया नहीं है। जब भी कहीं भी मंदिर में कुछ नया करने की योजना बनती है तो उसके लिए दान देने वालों की कतार लग जाती है। मां बम्लेश्वरी को मनाने वालों की कमी नहीं है। उनके भक्तों में नेताओं की भरमार है। चाहे कांग्रेस के नेता हों या भाजपा के नेता माता के दरबार में हमेशा माथा टेकने जाते ही हैं। मप्र के मुख्यमंत्री रहने हमेशा दिग्विजय सिंह माता के दर्शन करने आते रहे हैं। आज भी जब भी उनका यहां आना होता है तो वे यहां जरूरत आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी माता के दरबार से हमेशा से नाता रहा है। ये यहां पर माथा टेकने जाते हैं।
सोने से सजा माता का दरबार
मां बम्लेश्वरी का दरबार सोने से सज गया है। उनका नए रूप में कायाकल्प किया गया है। माता के श्रृंगार के लिए बनाए गए 400 ग्राम सोने के छत्र के लिए आधा सोना एक भक्त ने दान में दिया है। इसी के साथ माता के दरबार को सजाने के लिए कई भक्तों ने बड़े-बड़े गुप्त दान किए हैं।
भक्त कर रहे दान
पूरी नवरात्रि में देवी मंदिरों में दान-दक्षिणा की झड़ी लगी रही। गंगरेल स्थित माता अंगारमोती मंदिर में दो श्रद्धालुओं ने कीमती आभूषण भेंट किया है। हटकेशर निवासी गीता दीपक नेताम ने 25 तोला चांदी की पायल चढ़ाई है जिसकी बाजार में कीमत 29600 रुपए है। एक अन्य श्रद्धालु ने गुप्तदान किया है। उसने माता को 25 तोला चांदी का कमरबंध भेंट किया है, जिसकी कीमत 18500 रुपए हैं। पुजारी नरेंद्र नेताम ने बताया कि इन आभूषणों को ट्रस्ट के सुपुर्द किया ग



