ननकी राम कंवर का राजनीति से सन्यास लेने का दावा पूरा होगा : ठाकुर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

ननकी राम कंवर का राजनीति से सन्यास लेने का दावा पूरा होगा : ठाकुर

रायपुर

पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा विधायक ननकीराम कंवर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस 75 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतकर पुन: सरकार बनाएगी और ननकीराम कंवर का राजनीति से सन्यास लेने का दावा पूरा होगा। वैसे भी भाजपा के भीतर ननकी राम की कोई पूछ परख नहीं है कई बार वो खुद सार्वजनिक तौर भाजपा में हो रही अपनी उपेक्षा अपमान का जिक्र कर चुके है।आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा उन्हें टिकट देगी भी की नही इसमें संशय बना हुआ है। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को पता है 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पास न तो मुद्दा है न नेता है ऐसे में भाजपा की करारी हार का आकलन वो कर चुके है।

ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार के दौरान ननकीराम कंवर गृह मंत्री थे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं थी आदिवासियों के आरक्षण के संबंध में ननकीराम कंवर की अध्यक्षता में जो कमेटी बनाया गया था उसकी अनुशंसा को रमन सरकार ने खारिज कर दिया था।रमन सरकार के दौरान हो रहे शराब के अवैध कारोबार को पकड?े के लिए गृहमंत्री स्क्वाड बनाये थे जिसे दबाव पूर्वक बंद करा दिया गया था और हमेशा ननकीराम उपेक्षित और प्रताड़ित रहे हैं  और ननकीराम कंवर को आने वाले विधानसभा में भाजपा की करारी हार दिख रही है।

Related Articles

Back to top button