national
तिहाड़ जेल में ‘जबरन वसूली’ का कोई पुख्ता सबूत नहीं: सीबीआई

नयी दिल्ली,27 दिसंबर (ए)।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर चल रही जांच में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा है कि तिहाड़ जेल में जबरन वसूली करने वाले किसी बड़े गिरोह के सक्रिय होने का कोई पुख्ता सबूत नहीं है। जेल में पीट-पीटकर मार दिये गए कैदी अंकित गुज्जर के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने जांच के आदेश दिए थे।
अधिकारियों ने कहा कि गुज्जर के परिवार ने आरोप लगाया है कि जेल अधिकारियों की ‘जबरन वसूली’ से जुड़ी मांग को पूरा नहीं करने के कारण उसकी हत्या कर दी गई। दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेल में रंगदारी वसूलने के आरोपों के साथ-साथ गुज्जर की मौत की भी जांच करने का निर्देश सीबीआई को दिया



