डंपर से टक्कर के बाद बस में आग लगी, 12 लोगों की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

डंपर से टक्कर के बाद बस में आग लगी, 12 लोगों की मौत

गुना (मप्र),28 दिसंबर (ए)। मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार रात एक डंपर से टकराने के बाद एक बस में आग लग गई जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना गुना-आरोन रोड पर हुई जब निजी बस और डंपर के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए गुना जिला अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button