खाना बना रही माँ पर बेटे ने किया हथौड़े से हमला, मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

खाना बना रही माँ पर बेटे ने किया हथौड़े से हमला, मौत

रायपुर

खाना बना रही माँ पर उसके ही बेटे ने हथौड़े से हमलाकर निर्मतपूर्वक हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही टेकारी गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मुजगहन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्यारे बेटे की तलाश में भी जुट गई।

मुजगहन थाना प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि टेकारी गांव के एक युवक ने अपनी 55 वर्षीय बुजुर्ग मां फूल बाई की हथौड़े से हमलाकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक मानसिक बीमार है, कुछ दिन पहले माना अस्पताल में भर्ती हुआ था। वहीं मृतिका का पति चौकीदार है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय मृतिका का पति चौकीदारी करने गया था। इसी दौरान सुबह सुबह 10 बजे के आसपास फूल बाई खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके बेटे ने मां पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद बेटा वहां से फरार हो गया हैं जिसकी तलाश में जुट लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button