छत्तीसगढ़ में गुड गवर्नेंस स्थापित करेगी सरकारः ओपी चौधरी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

छत्तीसगढ़ में गुड गवर्नेंस स्थापित करेगी सरकारः ओपी चौधरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर पूर्व भूपेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चारों तरफ माफिया राज फैलाया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से कर्ज में डूबो दिया है। राज्य के राजस्व में जहां से वृद्धि हो सकती थी, उसे पैसा कमाने का जरिया बना दिया गया था। प्रदेश को दिवालियापन की कगार पर धकेलने का काम किया। उन्होंने कहा, सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम प्रदेश के वित्तीय हालत को ठीक करेंगे। गुड गवर्नेंस स्थापित कर मोदी की सभी गारंटी को पूरा करेंगे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने के बाद विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए राजस्व बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर उन्होंने मीडिया से बात भी की। उन्होंने कहा, आज प्रदेश की जो माली हालत है, उसके लिए पूर्व की भूपेश सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस ने अपने राज्य में चारों तरफ माफिया राज फैलाया था। छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से कर्ज में डूबो दिया है। स्टेट जीएसटी, एक्साइज, माइनिंग सभी जगह माफिया राज चल रहा था।

ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम प्रदेश के वित्तीय हालत को ठीक करेंगे। गुड गवर्नेंस से मोदी की सभी गारंटी को पूरा करेंगे। बता दें कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद नए मंत्री लगातार राज्य की वित्तीय हालत को लेकर पूर्व सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इसके पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी आर्थिक हालात को लेकर कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। अरुण साव ने प्रदेश में सड़कों की जर्जर हालत के लिए कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए राज्य के आर्थिक समस्याओं का जिक्र किया था।

Related Articles

Back to top button