national
कर्नाटक के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त

नई दिल्ली. कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हुआ. शाम पांच बजे तक 65.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अब सबकी निगाहें 13 मई पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद नतीजो का एलान होगा. इसी बीच एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 100-112 सीटें मिलती दिख रही हैं. राज्य में बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है. अनुमान में कांग्रेस बहुमत से केवल एक सीट पीछे दिख रही है.
किस पार्टी को कितनी सीटें
सोर्स- सीवोटर
कुल सीट- 224
बीजेपी- 83-95
कांग्रेस- 100-112
जेडीएस – 21-29
अन्य- 2-6
कुल सीट- 224
बीजेपी- 38%
कांग्रेस- 41%
जेडीएस- 15%
अन्य- 6%

