ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए समझौते से मिल सकती है 10 लाख लोगों को नौकरी, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया प्लान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए समझौते से मिल सकती है 10 लाख लोगों को नौकरी, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया प्लान

नई दिल्ली
 भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते से 10 लाख रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि दोनों देशों के बीच होने वाला आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता कपड़ा, रत्न और आभूषण और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र को एक बढ़ावा देगा। पीयूष गोयल ने कहा कि इससे भारत में कम से कम 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन के अलावा इस समझौते से निवेश के लिए पर्याप्त अवसर पैदा होंगे। इससे स्टार्ट-अप को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया मुक्त व्यापार समझौता
यह भारतीयों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगा। इस समझौते से उन क्षेत्रों को सबसे अधिक लाभ होगा जो श्रम प्रधान हैं, यानी जहां अधिक लोगों को काम करने की जरूरत होती है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई संसद ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पारित करने की घोषणा की है। गोयल ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार का अगले पांच-छह वर्षों में लगभग 45-50 बिलियन अमेरिकी डालर तक जा सकता है।ऑस्ट्रेलियाई संसद द्वारा समझौते की मंजूरी के बाद व्यापार समझौते पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि इस सौदे के तहत ऑस्ट्रेलिया द्वारा कुछ टैरिफ लाइनों पर 100 प्रतिशत शुल्क समाप्त कर दिया जाएगा।
 
एक नई शुरुआत
पीयूष गोयल ने बताया कि व्यापक विचार-विमर्श और सभी हितधारकों के साथ परामर्श के बाद समझौते को अंतिम रूप दिया गया था और इसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। आपको बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया मुक्त व्यापार समझौते पर 2 अप्रैल, 2022 को हस्तक्षर किए गए थे। समझौता जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए किसी तारीख का एलान नहीं किया गया है। फिलहाल दोनों पक्ष अपनी घरेलू प्रक्रियाएं पूरी करने में व्यस्त हैं।

Related Articles

Back to top button