मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया सरकारी कैलेंडर, इस बार ‘जनभागीदारी से जनकल्याण’ है मुख्य थीम

अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया सरकारी कैलेंडर, इस बार ‘जनभागीदारी से जनकल्याण’ है मुख्य थीम

 नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेल भवन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री एल मुरुगन के साथ भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर लॉन्च किया। इस अवसर पर मंत्री वैष्णव ने बताया कि इस साल के कैलेंडर का विषय “जनभागीदारी से जनकल्याण” है। उन्होंने कहा, “कैलेंडर दिखाता है कि कैसे हम लोगों के जीवन में पीएम मोदी के विजन और योजनाओं के माध्यम से बड़ा बदलाव लाने में सफल हुए हैं।”

इसके अलावा अश्विनी वैष्णव आगामी 11 जनवरी को पुणे पब्लिक पॉलिसी फेस्टिवल (PPPF 2025) के दूसरे संस्करण में मुख्य भाषण देंगे। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स और भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जाएगा। इस बार का फेस्टिवल भारत को 10 ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विषय पर केंद्रित होगा।दो दिवसीय इस फेस्टिवल में शिक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। दूसरे दिन विशेषज्ञ पैनल में “भारत के युवाओं की क्षमता को शिक्षा के माध्यम से तैयार करना,” 10 ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति,” और “शहरी विकास की चुनौतियां” जैसे विषयों पर चर्चा होगी । प्रमुख वक्ताओं में कार्तिक मुरलीधरन, असीम गुप्ता (प्रधान सचिव, शहरी विकास), और कार्नेगी इंडिया के अनिरुद्ध बर्मन शामिल होंगे, जो इन मुद्दों पर अपनी राय और सुझाव साझा करेंगे। इस फेस्टिवल में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहल और भारत के पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले जैसे गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। ये सभी भारत के विकास और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अपने विचार साझा करेंगे।

Related Articles

Back to top button