Utility News: आपके पास भी HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड तो आपके लिए काम की है यह खबर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utility News: आपके पास भी HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड तो आपके लिए काम की है यह खबर

इंटरनेट डेस्क। आप भी किसी ना किसी बैंक का क्रेडिट कार्ड जरूर यूज करते होंगे और शॉपिंग से लेकर पेट्रोल भरवाने तक का काम इसी करते होंगे। करना भी चाहिए क्योंकि आपकांे बैंक ने इसकी सुविधा दी है। लेकिन अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो अब आपकों ये महंगा पड़ने वाला है। जी हां बैंक नए साल से क्रेडिट कार्ड पर शुल्क लगाने जा रहा है।

इस जानकारी के लिए बैंक की और से ग्राहकों को को मैसज भी भेज दिए गए है। मैसज में बताया गया है की बैंक के कुछ क्रेडिट कार्ड के फीस स्ट्रक्चर में 1 जनवरी 2023 से बदलाव करने जा रहा है। ऐसे में आपके पास भी एचडीएफसी का क्रेडिट कार्ड है और आप भी इस दायरे में आते है तो यह खबर आपके लिए काम की हैै।

जानकारी के अनुसार एचडीएफसी बैंक ने थर्ड-पार्टी मर्चेंट के माध्यम से रेंट का भुगतान करने पर लगने वाले फीस स्ट्रक्चर में बदलाव किया है। खबरों की माने तो बैंक की वेबसाइट के मुताबिक अब ऐसे भुगतान के लिए ट्रांजैक्शन के कुल अमाउंट का 1 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button