Utility News: बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो आज ही निपटा ले शनिवार को रहेगी हड़ताल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utility News: बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो आज ही निपटा ले शनिवार को रहेगी हड़ताल

इंटरनेट डेस्क। आपकों भी अगर बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप भी उस काम को आज और कल में ही निपटा ले नहीं तो आपकों परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जी हां आपकों यह इसलिए बता रहे है क्योकि शनिवार को बैंकों में देशव्यापी हड़ताल रहेगी ओर ऐसे में आपकों परेशान होना पड़ेगा। उस दिन बैंकों में किसी तरह को कोई काम नहीं होगा।

अपनी मांगों के संबंध में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने ये हड़ताल बुलाई है। इस हड़ताल के कारण बैंकों में काम ठप रहेगा और आपका कोई भी लेन देने से संबधित काम नहीं हो पाएगा। उसी दिन तीसरा शनिवार भी है और बैंक में छुट्टी भी नहीं है लेकिन हड़ताल के कारण काम नहीं हो पाएगा।

जानकारी के अनुसार हड़ताल बुलाने का कारण यह है की की ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ और बैंक कर्मियों की सुरक्षा को लेकर अपनी मांगे रखी है और इसी संबंध में हड़ताल का ऐलान किया गया है।

Related Articles

Back to top button