रूस चीन को अपना घनिष्ठ मित्र मानता है: रूसी राष्ट्रपति - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

रूस चीन को अपना घनिष्ठ मित्र मानता है: रूसी राष्ट्रपति

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 27 अक्तूबर को वाल्डाई डिस्कशन क्लब में अपने वार्षिक संबोधन में कहा कि रूस चीन को एक घनिष्ठ मित्र मानता है, और चीन की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई दशकों में रूस-चीन संबंध खुलेपन, पारस्परिक विश्वास और विकास की कुशलता पर अभूतपूर्व स्तर पर जा पहुंचा है, और दोनों देश सभी क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने आगे बल देते हुए कहा कि चीन अब रूस का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है। रूस-चीन व्यापार तेज गति से आगे बढ़ रहा है और यह रुझान पश्चिमी देशों के प्रतिबंध से पहले ही नजर आ गया था।

19वीं वाल्डाई डिस्कशन क्लब वार्षिक बैठक 24 से 27 अक्तूबर को आयोजित हुई। इस वार्षिक बैठक का मुख्य विषय है कि प्रभुत्व के बाद के विश्व—हरेक को न्याय और सुरक्षा है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Related Articles

Back to top button