national
नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र हल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नयी दिल्ली: 18 मई (ए) दिल्ली में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए प्रश्नपत्र हल करने वाला गिरोह चलाने के आरोप में एमबीबीएस के दो छात्रों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह मामला पांच मई को तब सामने आया, जब तिलक मार्ग इलाके में स्थित भारतीय विद्या भवन के मेहता विद्यालय में नीट परीक्षा के दौरान एक छात्र के बायोमेट्रिक आंकड़े मेल नहीं खाए।



