national
भाजपा के खिलाफ गुस्से में उबल रहा देश, चार जून को खत्म होगा ‘तानाशाही’ शासन : केजरीवाल

नयी दिल्ली: 18 मई (ए) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि पूरा देश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ गुस्से में है और चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन उसका ‘‘तानाशाही’’ शासन खत्म हो जाएगा।
पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि विपक्ष को कुचलने के लिए भाजपा जल्द ही राघव चड्ढा, आतिशी और सौरभ भारद्वाज जैसे आप नेताओं को गिरफ्तार करेगी।



