हिमाचल में कांग्रेस द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन को लेकर BJP चुनाव प्रकोष्ट के संयोजक सुरेंद्र एस घोनक्रोक्टा ने EC को रिमांइडर पत्र किया जारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

हिमाचल में कांग्रेस द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन को लेकर BJP चुनाव प्रकोष्ट के संयोजक सुरेंद्र एस घोनक्रोक्टा ने EC को रिमांइडर पत्र किया जारी

शिमला: भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रकोष्ट के संयोजक सुरेंद्र एस घोनक्रोक्टा ने मुख्य चुनाव अधिकारी को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन मामले में रिमांइडर पत्र जारी करके उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है। उन्होनें बताया कि कांग्रेस पार्टी महिला मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अनुचित प्रलोभनों का लालच दे रही हैं। जिसके अनुसार ’हर घर लक्ष्मी, नारी सम्मान निधि’ के तहत 1500 रूपये की राशि हर महीने जारी करने का आश्वासन दे रही है।

इस तरह की गारंटी पत्र का आंबटन आदर्श चुनाव संहिता का खुला उल्लघंन है और इस तरह के गांरटी पत्र लाखों की संख्या में बांटे जा रहे हैं। जिन में मुद्रक व प्रकाशक का कोई उल्लेख नहीं हैं। यह कानून के तहत आवश्यक है और इसकी अवमानना आदर्श चुनाव संहिता का खुला उल्लघंन है। उन्होंने आगे कहा कि हमने 17.10.2022 को इस विषय में मुख्य चुनाव अधिकारी को शिकायती पत्र दिया था जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए हमारी सक्षम अधिकारी से प्रार्थना है कि इस बारे में कड़ा संज्ञान लिया जाए।

Related Articles

Back to top button