इटली शॉपिंग सेंटर में शख्स ने अचानक लोगों पर किया चाकू से हमला, आर्सेनल फुटबॉलर स्टार Pablo Mari सहित 4 घायल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

इटली शॉपिंग सेंटर में शख्स ने अचानक लोगों पर किया चाकू से हमला, आर्सेनल फुटबॉलर स्टार Pablo Mari सहित 4 घायल

इटली: गुरुवार शाम इटली के मिलान शहर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। दरअसल, मिलान के एक शॉपिंग सेंटर में एक सिरफिरे ने आर्सेनल के स्टार फुटबॉलर पाब्लो मारी सहित 4 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 4 लोग घायल हो गए हैं जबकि एक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, 46 वर्षीय एक व्यक्ति अचानक मिलानोफियोरी डि असागो शॉपिंग सेंटर में घुस आया और अलमारियों से चाकू निकालकर लोगों को घोंपना शुरु कर दिया। इसके बाद शॉपिंग मॉल में भगदड़ मच गई। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, फुटबॉलर पाब्लो मारी की हालत ठीक है और उनके साथ दूसरे पीड़ितों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button