रुपया 29 पैसे चढ़कर 79.45 प्रति डॉलर पर पहुंचा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

रुपया 29 पैसे चढ़कर 79.45 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई (एजेंसी) :

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 29 पैसे की तेजी के साथ 79.45 के भाव पर बंद हुआ। इस तेजी का कारण घरेलू शेयरों में भारी लिवाली तथा विदेशी पूंजी का सतत निवेश जारी रहना था जिसके चलते निवेशकों की निवेश धारणा और मजबूत हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा मुद्रास्फीतिक दबाव के कम होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

Related Articles

Back to top button