सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत स्थिर

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सोना सस्ता हुआ है, जबकि चेन्नई में आज सोने के भाव में शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली तेजी आ गई है।
वहीं चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 1,170 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,280 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत 200 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गई है।
कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने की वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,53,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,55,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,210 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,53,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,53,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,40,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,40,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।



