जवानों ने नक्सल कैम्प किया ध्वस्त, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में
अनुसार सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबल ने नक्सलियों के
कैंप को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद किए हैं। इस
दौरान 3-4 नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।
मंगलवार सुबह बीजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम
ईसुलनार के जंगल- पहाड़ में प्रतिबंधित भाकपा नक्सली संगठन के सदस्यों के उपस्थिति
की सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्चिंग के लिए संयुक्त बल रवाना की गई थी। ईसुलनार
के जंगलों में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग
किया गया। इसके जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा आत्म रक्षा के लिए सुरक्षित आड़ लेकर
जवाबी कार्रवाई की गई। काफी देर तक सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली।
जिसके बाद नक्सली कैंप छोड़कर भाग खड़े हुए।
जवानों ने सर्चिंग कार्रवाई में टिफिन बम 1, कार्डेक्स वायर
20 मीटर, फ्यूज वायर 15 मीटर, डेटोनेटर-4, जिलेटिन 8 नग,
बैटरी
12 नग, सोलर प्लेट, पिटठू बैग मय मैगजीन पोच 02 नग,
नक्सली
साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की। घटनास्थल पर झाड़ियों एवं
पत्तों में खून के धब्बे एवं आसपास घसीटने के निशान मिले हैं, जिससे
3-4 नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की संभावना जताई जा रही।



