PM Modi ने Gurpurab पर देशवासियों को दीं बधाई, बोले-गुरु नानक देव जी ने मानवता का फैलाया संदेश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

PM Modi ने Gurpurab पर देशवासियों को दीं बधाई, बोले-गुरु नानक देव जी ने मानवता का फैलाया संदेश

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती गुरुपरब की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उनकी सीख मानवता को रास्ता दिखाती है। उन्होंने कहा कि आठ नवम्बर को गुरुपुरब है। गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व जितना हमारी आस्था के लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही हमें इससे सीखने को भी मिलता है।

मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 94 वीं कड़ी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “गुरु नानक देव जी ने अपने पूरे जीवन, मानवता के लिए प्रकाश फैलाया। पिछले कुछ वर्षों में देश ने गुरुओं के प्रकाश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनेकों प्रयास किए हैं। हमें गुरु नानकदेव जी का 550वां प्रकाश पर्व, देश और विदेश में व्यापक स्तर पर मनाने का सौभाग्य मिला था। दशकों के इंतजार के बाद करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण होना भी उतना ही सुखद है।”

Related Articles

Back to top button