हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साथ आने से भारत-अमेरिका सामरिक साझेदारी को मिली नई गति : Taranjit Singh Sandhu - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साथ आने से भारत-अमेरिका सामरिक साझेदारी को मिली नई गति : Taranjit Singh Sandhu

वाशिंगटनः अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध लगातार मजबूत हुए हैं और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के साथ आने से द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को एक नई गति मिली है। संधू ने शनिवार को कोलंबिया विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स’ में ‘इंडिया एट 75’ सम्मेलन में दिए भाषण के दौरान यह टिप्पणी की हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच लगातार संपर्क और मंत्री व उच्च स्तर पर जारी विचार-विमर्श ने संबंधों को समग्र दिशा प्रदान की है। संधू ने कहा, कि हम अपने नेताओं के दृष्टिकोण को लागू करने के प्रयास कर रहे हैं। हमारे द्विपक्षीय संबंध तेजी से आगे बढ़े हैं।

उन्होंने कहा, कि क्वाड (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान का सामरिक सुरक्षा समूह), आईपीईएफ (हिंद-प्रशांत आíथक ढांचा) और आई2यू2 (भारत, इजराइल, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के बीच अंतर सरकारी आíथक सहयोग मंच) के जरिये हिंद-प्रशांत में साथ आने से हमारी सामरिक साझेदारी को एक नयी गति मिली है।

Related Articles

Back to top button