Bijapur Naxalites Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Bijapur Naxalites Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर

बीजापुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िया गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया है.

नक्सल विरोधी अभियान पर थे सुरक्षाबल

उन्होंने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था.दल जब पीड़िया गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

5 नक्सलियों का शव बरामद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इस घटना में मारे गए 5 नक्सलियों का शव बरामद कर लिया है,नक्सलियों की पहचान की जा रही है.उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है.राज्य के कांकेर जिले में 16 अप्रैल को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये थे.

Related Articles

Back to top button