मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Government Oil Tax : सरकार ने पेट्रोल, डीज़ल और जेट ईंधन पर अप्रत्याशित लाभ करों में कटौती की

नई दिल्ली : सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में कमी आने पर पेट्रोल, डीज़ल, जेट ईंधन और कच्चे तेल पर लगने वाले अप्रत्याशित लाभ करों में बुधवार को कटौती की। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के निर्यात पर छह रुपये प्रति लीटर कर में कमी की गई, वहीं जेट ईंधन (एटीएफ) को भी छह रुपये प्रति लीटर से घटा कर चार रुपये प्रति लीटर किया गया है। डीज़ल पर कर को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 11 रुपये लीटर किया गया है। घरेलू कच्चे तेल उत्पाद पर 23,250 रुपये अतिरिक्त कर को घटा कर 17,000 रुपये प्रति टन किया गया है।

Related Articles

Back to top button