
स्पाइसजेट के एक और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक 5 जुलाई, 2022 को, स्पाइसजेट बोइंग 737 मालवाहक (कार्गो विमान) कोलकाता से चोंगकिंग के लिए संचालित होने वाला था। टेक-ऑफ के बाद मौसम रडार को मौसम नहीं दिखा रहा था। जिसके बाद पीआईसी ने वापस कोलकाता लौटने का फैसला किया।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बुधवार को पीटीआई को बताया कि “5 जुलाई, 2022 को, स्पाइसजेट बोइंग 737 मालवाहक को कोलकाता से चोंगकिंग के लिए संचालित करने के लिए निर्धारित किया गया था. टेक-ऑफ के बाद, मौसम रडार मौसम नहीं दिखा रहा था. पायलट-इन-कमांड ने कोलकाता लौटने का फैसला किया. विमान कोलकाता में सुरक्षित उतारा गया।



