एलपीजी के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की और वृद्धि, अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से सब्सिडी नहीं! - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

एलपीजी के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की और वृद्धि, अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से सब्सिडी नहीं!

नयी दिल्ली, 6 जुलाई (एजेंसी)

घरेलू रसोई गैस के दाम में बुधवार को 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई। मई महीने से एलपीजी की दरें तीसरी बार बढ़ाई गई हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,053 रुपये हो गई है। देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है लिहाजा खरीदारों को बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर ही खरीदने पड़ रहे हैं। सरकार उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों को ही सिर्फ एलपीजी सब्सिडी दे रही है।

Related Articles

Back to top button