Stock Market में तेजी बरकरार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Stock Market में तेजी बरकरार

मुंबई: वैश्विक बाजार की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, यूटिलिटीज, तेल एवं गैस और पावर समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी तेजी बरकरार रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 74.61 अंक की बढ़त लेकर 60130.71 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 25.85 अंक बढ़कर 17769.25 अंक पर पहुंच गया। वहीं, बीएसई का मिडकैप 24,962.09 अंक पर सपाट रहा जबकि स्मॉलकैप 0.19 प्रतिशत बढ़ोतरी लेकर 28,384.18 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3649 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1883 में लिवाली जबकि 1649 में बिकवाली हुई वहीं 117 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 30 में तेजी जबकि शेष 20 में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के चौदह समूह में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.15, सीडी 0.02, ऊर्जा 0.62, एफएमसीजी 0.27, इंडस्ट्रियल्स 0.62, यूटिलिटीज 1.23, ऑटो 0.18, बैंकिंग 0.04, कैपिटल गुड्स 0.58, धातु 0.31, तेल एवं गैस 0.90, पावर 1.49, रियल्टी 0.57 और टेक समूह के शेयर 0.07 प्रतिशत बढ़ गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.33, जर्मनी का डैक्स 0.15, हांगकांग का हैंगसेंग 1.71 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.32 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि जापान के निक्केई में 0.09 प्रतिशत की तेजी रही।

Related Articles

Back to top button