Shivraj : किसानों की मूंग न्यूनतम समर्थन मूल्य की दर से खरीदी जाएगी-शिवराज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Shivraj : किसानों की मूंग न्यूनतम समर्थन मूल्य की दर से खरीदी जाएगी-शिवराज

भोपाल | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में किसानों ने मेहनत से ग्रीष्मकालीन मूंग पैदा की है। मूंग के दाम बाजार में समर्थन मूल्य से काफी कम है। राज्य सरकार किसानों की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, यह किसानों की सरकार है। श्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया के लिए जारी संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला लिया गया है कि हम अपने किसानों को न्याय देंगे और उनकी मूंग, न्यूनतम समर्थन मूल्य 7 हजार 275 रूपए प्रति क्विटल की दर पर खरीदी जाएगी। श्री चौहान ने कहा कि मूंग खरीद के लिए राज्य सरकार 18 जुलाई से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर रही है।

Related Articles

Back to top button