business
एयर इंडिया ने मगदान में फंसे बोइंग विमान की खराबी ठीक की, विमान मुंबई के लिए रवाना

नयी दिल्ली: रूस के मगदान में फंसे एयर इंडिया के बोइंग विमान की खराबी ठीक हो गई है और विमान अब मुंबई के लिए रवाना हो गया है। एयरलाइन ने शनिवार को यह जानकारी दी।एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि बोइंग 777-200एलआर विमान ठीक हो गया है और मुंबई के लिए अपने रास्ते पर है।
प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ”हम पुष्टि करते हैं कि विमान के एक इंजन की तेल प्रणाली में खराबी को हमारी इंजीनियंिरग टीम ने ठीक कर दिया है। आज जीडीएक्स से उड़ान भरने से पहले विमान को सभी सुरक्षा मानकों पर जांचा गया और इसे सेवायोग्य पाया गया।”
एक सूत्र के मुताबिक विमान में दो पायलट और चालक दल के आठ सदस्य हैं।मगदान उत्तर-पूर्वी रूस के ओखोत्सक के समुद्र तट पर है और वह मगदान ओब्लास्ट के प्रशासनिक केंद्र के अंतर्गत आता है। यह मास्को से करीब 10,167 किलोमीटर दूर है।



