Share Market Open : तेजी के साथ खुले शेयर बाजार,Nifty ऑल टाइम हाई पर, जानें किन कंपनियों के शेयर में रही तेजी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Share Market Open : तेजी के साथ खुले शेयर बाजार,Nifty ऑल टाइम हाई पर, जानें किन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

मुंबई, घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया.बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक Sensex शुरुआती कारोबार में 470.92 अंक चढ़कर 75,082.03 अंक पर रहा. एनएसई Nifty 139.5 अंक चढ़कर 22,787.70 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से बजाज फाइनेंस के शेयर में 6 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर में करीब 5 प्रतिशत की तेजी आई.एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को सबसे अधिक लाभ हुआ।

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

भारती एयरटेल, मारुति, एशियन पेंट्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को नुकसान.

एशियाई बाजारों का ये रहा हाल

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा.अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत चढ़कर 83.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में गुरुवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 964.47 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

Related Articles

Back to top button