national
Rajya Sabha के सभापति नायडू ने सुभाष चंद्र सिह व माणिक साहा के इस्तीफ़े स्वीकार किए

नयी दिल्ली | राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बीजू जनता दल सदस्य सुभाष चंद्र सिह और भारतीय जनता पार्टी के माणिक साहा के इस्तीफ़े स्वीकार कर लिए हैं। नायडू ने मानसून सत्र के पहले दिन, सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सदन में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करने वाले सुभाषचंद्र सिह का इस्तीफा 21 अप्रैल 2022 से प्रभावी होगा वहीं साहा का इस्तीफा चार जुलाई 2022 से प्रभावी होगा। उल्लेखनीय है कि बीजद सदस्य सिह ने कटक का मेयर चुने जाने के बाद अप्रैल में उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं माणिक साहा ने त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनने और राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया था।



