नयापारा मस्जिद चुनाव का कार्यक्रम तय

रायपुर(realtimes) नयापारा रायपुर मस्जिद के लिए होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है। शनिवार की दोपहर चुनाव संयोजक शोएब अहमद खान, नसीम अहमद और फरहान साहब की मौजूदगी में मस्जिद में हुई बैठक में चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बताया गया है कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 12 जून से 25 जून तक समय दिया गया है। मतदाता सूची का प्रकाशन और दावा आपत्ति 26-27 जून को होगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 जून को होगा। नामांकन फार्म का वितरण तथा नामांकन राशि जमा के लिए 29 तारीख तय की गई है। नामांकन फार्म जमा करने के लिए 1 जुलाई का समय दिया गया है। 2 जुलाई को नामांकन फार्मों की जांच की जाएगी। नाम वापसी 3 जुलाई तक होगी। चुनाव चिन्ह का आवंटन 4 जुलाई को होगा। चुनाव के लिए मतदान 23 जुलाई को और उसी दिन मतगणना की जाएगी। इस चुनाव में नयापारा,मोमिन पारा, शिवनगर हांडीपारा, और सत्तीबाजार के निवासी मुस्लिम नमाजी शामिल होंगे।



