Rahul Gandhi: आखिर क्यों भारत से कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने व्याख्यान के लिए राहुल गांधी को ही चुना? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Rahul Gandhi: आखिर क्यों भारत से कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने व्याख्यान के लिए राहुल गांधी को ही चुना?

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी अभी ब्रिटेन में है और वहां पर बड़े बदले बदले लुक में नजर आ रहे है। उन्होंने अपने लुक में बदलाव किया है। हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा में उन्होंने दाढ़ी बढ़ा ली थी जो अब उन्होंने कटवा दी है। यानी सिंपल भाषा में बोले तो उन्होंने दाढ़ी सेट करवाली है। ब्रिटेन में राहुल गांधी कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल में व्याख्यान देने पहुंचे है।

उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में अपने व्याख्यान के दौरान सुनने की कला पर जोर दिया है। साथह उन्होंने वैश्विक स्तर पर लोकतांत्रिक माहौल को बढ़ावा देने के बारे में भी अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा ही हमें जबरन डाले जाने वाले दबाव का विरोध करना होगा। राहुल ने भारत और अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक देशों में विनिर्माण में गिरावट का भी जिक्र किया।

आपकों बता दें की राहुल गांधी इस समय कांग्रेस पार्टी से वायनाड सीट से सांसद है और कैम्ब्रिज जेबीएस के विजिटिंग फेलो हैं। उन्होंने मंगलवार को कैम्ब्रिज के छात्रों के साथ में अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने 21 वीं सदी में सीखने के विषय पर विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button