मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Punjab : बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए चीनी हथियार बरामद किए

नई दिल्ली/गुरदासपुर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संभवत: ड्रोन द्बारा गिराए गए हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने 17-18 जनवरी की मध्यरात्रि को गुरदासपुर जिले के ऊंचा टकला सीमांत गांव इलाके में ''पाकिस्तान से आ रहे संदिग्ध ड्रोन की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के दल ने संदिग्ध ड्रोन की दिशा में गोलीबारी की और जमीन पर कुछ गिराए जाने की आवाज सुनी। प्रवक्ता ने बताया कि उस कृषि क्षेत्र की तलाशी ली गई, जहां से आवाज आई थी और तलाशी के दौरान चीन निर्मित चार पिस्तौल, आठ मैगजीन और 47 गोलियों का एक पैकेट बरामद हुआ।

Related Articles

Back to top button