National News : मुर्मू ने राजस्थान के भाजपा सांसदों, विधायकों से समर्थन मांगा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

National News : मुर्मू ने राजस्थान के भाजपा सांसदों, विधायकों से समर्थन मांगा

जयपुर | केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बुधवार को जयपुर पहुंचीं और राज्य के भाजपा सांसदों तथा विधायकों से समर्थन मांगा। राष्ट्रपति पद के लिए 18 जून को मतदान होना है। मतगणना 21 जुलाई को होगी। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

मुर्मू नई दिल्ली से विशेष विमान से यहां पहुंचीं। हवाई अड्डे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल और अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां एक होटल में उनका, भाजपा सांसदों और विधायकों से मिलने का कार्यक्रम रखा गया था।

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, देश में सर्वोच्च पद के चुनाव के लिए एक आदिवासी महिला को उम्मीदवार बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। आदिवासी समुदाय के विभिन्न समूहों ने भी मुर्मू के स्वागत में लोक प्रस्तुतियां दीं। बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकताã उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे के बाहर एकत्रित थे। उल्लेखनीय है कि 200सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में भाजपा के 71 विधायक हैं। राज्य से पार्टी के 24 लोकसभा सदस्य और चार राज्यसभा सदस्य हैं।

Related Articles

Back to top button