National News : राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन जुटाने पटना पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

National News : राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन जुटाने पटना पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू

पटना | राष्ट्रपति पद के लिये राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मंगलवार को पटना पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। वह 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समर्थन मांगने के लिए यहां आईं हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू विशेष विमान से सुबह 11.13 बजे पटना हवाई अड्डे पहुंचीं। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, राज्य भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल और अन्य राज्य मंत्रियों ने जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुर्मू का स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी हवाई अड्डे पर मौजूद थे। हवाई अड्डा परिसर को फूलों से सजाया गया था जबकि भाजपा कार्यकतापार्टी के झंडे के साथ बाहर सड़कों पर उनके स्वागत के लिए के लिए खड़े थे। पटना में मुर्मू राज्य भाजपा कार्यालय का दौरा करेंगी। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगी। भाजपा के एक नेता ने कहा कि बाद में वह गांधी मैदान के पास एक होटल में जाएंगी जहां वह सांसदों और विधायकों सहित एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगी और चुनाव में उनके समर्थन की अपील करेंगी। उन्होंने कहा कि दोपहर में वह पटना से उड़ान भरकर गुवाहाटी होते हुए अगरतला पहुंचेंगी।

Related Articles

Back to top button