चर्चा में मथुरा में लगा यूपी सरकार का होर्डिंग, मोदी की तस्वीर के साथ 'भव-बाधा' हरने की बात करने लगे योगी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

चर्चा में मथुरा में लगा यूपी सरकार का होर्डिंग, मोदी की तस्वीर के साथ ‘भव-बाधा’ हरने की बात करने लगे योगी

यह चित्र यूपी के मथुरा का है। आमतौर पर तो जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाओं वाले सामान्य होर्डिंग ही दिख रहे थे, लेकिन आज सुबह जब अवध क्षेत्र में ब्रज की ओर इशारा करने वाली ये होर्डिंग दिखीं तो चर्चाएं शुरू हो गईं।

लोग इसे दो दिन पहले के उस घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बीजेपी संसदीय बोर्ड से छुट्टी कर दी गई है। होर्डिंग लगने के साथ ही योगी की पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात, यूपी में अध्यक्ष की तलाश के बीच केशव मौर्य के कद को लेकर बढ़ी चर्चाओं और सबसे अहम बात संसदीय बोर्ड से योगी की छुट्टी से जोड़कर चुटकियां ली जाने लगी हैं।

लोग पूछ रहे कि क्या यूपी बीजेपी में वाकई सबकुछ ठीक नहीं है या फिर यह काशी-मथुरा की कड़ी में पकने वाली खीर का कोई चावल है।

Related Articles

Back to top button