Maruti Suzuki के शेयरों ने भरी तेज रफ्तार, 6 प्रतिशत तक चढ़ा शेयर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Maruti Suzuki के शेयरों ने भरी तेज रफ्तार, 6 प्रतिशत तक चढ़ा शेयर

नई दिल्ली: चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के बढिय़ा वित्तीय नतीजों की घोषणा के बाद वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी का शेयर शुक्रवार को करीब छह प्रतिशत तक चढ़ गया। बीएसई सेंसेक्स पर कंपनी का शेयर 4.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,494.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह समय 5.54 प्रतिशत बढ़कर 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर भी पहुंच गया था।

एनएसई पर भी कंपनी का शेयर 5.59 प्रतिशत चढ़कर 9,548 रुपये पर बंद हुआ। इसी के साथ बीएसई में इस सूचीबद्ध कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13,534.83 करोड़ रुपये बढक़र 2,86,797.83 करोड़ रुपये हो गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में मारुति सुजुकी के शेयर में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में चार गुना से अधिक बढक़र 2,112.5 करोड़ रुपये हो गया। वाहन विनिर्माता ने दूसरी तिमाही के दौरान कुल 5,17,395 वाहनों की बिक्री की। यह किसी भी तिमाही की तुलना में कंपनी की सर्वाधिक बिक्री है। इस दौरान कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री 4,54,200 इकाई रही।

Related Articles

Back to top button