Mainpuri By-Election: अखिलेश यादव ने मैनपुरी सीट पर पत्नी डिंपल के लिए मांगे वोट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Mainpuri By-Election: अखिलेश यादव ने मैनपुरी सीट पर पत्नी डिंपल के लिए मांगे वोट

इंटरनेट डेस्क। मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई उनकी सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव के लिए सपा ने प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए वोट मांगे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार की शुरुआत अपने विधानसभा क्षेत्र करहल से की। यहां उनके साथ पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। बता दें की मैनपुरी सीट पर अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को ही उतारा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि कई बार यहां कठिन परिस्थितियों में चुनाव हुए हैं। यह पहला ऐसा चुनाव है, जब हमारे बीच नेताजी मुलायम सिंह यादव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नेताजी को श्रद्धांजलि देने का चुनाव है।

Related Articles

Back to top button