Karnataka Assembly Election: पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक, युवक ने मोदी पर फेंक दी ये चीज, चौंक गए सुरक्षा अधिकारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Karnataka Assembly Election: पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक, युवक ने मोदी पर फेंक दी ये चीज, चौंक गए सुरक्षा अधिकारी

इंटरनेट डेस्क। कनार्टक में विधानसभा चुनाव 10 मई को है और उसके साथ ही प्रचार प्रसार ने जोर पकड़ लिया है। देश के पीएम मोदी अपनी पार्टी के लिए वोट मांग रहे है। रविवार को कर्नाटक के मैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है।

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी की गाड़ी पर मोबाइल फोन फेंका गया। मोबाइल पीएम मोदी से कुछ ही दूरी पर जाकर गिरा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि युवक पीएम पर फूल फेंक रहा था। इस दौरान उसके हाथ में मोबाइल फोन भी था। उसने गलती से फूल की जगह फोन फेंक दिया।

मीडिया रिपाटर्स की माने तो कर्नाटक कानून व्यवस्था के एडीजीपी ने कहा कि पीएम मोदी के वाहन पर फोन फेंकने वाले व्यक्ति का कोई गलत इरादा नहीं था। उसने उत्साह में आकर गलती से फोन फेंक दिया। पीएमए सपीजी की सुरक्षा में थे। फोन भाजपा के एक कार्यकर्ता का है।

Related Articles

Back to top button